सुलतानपुर 16 मार्च/ जिलाधिकारी सी इंदुमती की अध्यक्षता में 17 मार्च को तहसील सदर सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर निराकर सम्बन्धित अधिकारियों से कराया जायेगा। इसी प्रकार तहसील बल्दीराय में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0), तहसील जयसिंहपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), तहसील कादीपुर में उप जिलाधिकारी कादीपुर तथा तहसील लम्भुआ में उप जिलाधिकारी लम्भुआ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
जिलाधिकारी सी इंदुमती की अध्यक्षता में 17 मार्च को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस होगा आयोजित।