गन्दगी पाये जाने पर तीन सफाई नायक निलंबित
खाद्य एवं सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस
सड़क पर गन्दगी फैलाने वाले मैरिज लॉन संचालकों को नोटिस
सुलतानपुर 02 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। गन्दगी पाये जाने पर तीन सफाई नायकों को निलंबन तथा शहर के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही उन मैरिज लॉन संचालकों को भी नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये, जो सड़क पर गन्दगी फैलाते हैं।
प्रातः 09 बजे जिलाधिकारी शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने हेतु निकली। उन्होंने अमहट से बस स्टैण्ड तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में जेल मोड़, सब्जी मण्डी, जी0आई0सी0 के बगल स्टेट बैंक के सामने काफी गन्दगी पायी गयी। इसके साथ ही सड़कों पर पशु भी विचरण करते हुए मिले। जिलाधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए सम्बन्धित सफाई नायकों अरविन्द, सिकन्दर व दुर्गेश को निलंबित किये जाने तथा शहर के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक भानू प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई शासन/प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में एक है। इसमें शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त न की जायेगी। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को स्पष्ट निर्देश दिये कि नगर की साफ-सफाई प्रातः 07 बजे हर हाल में हो जाना चाहिये। पशु भी सड़क पर विचरण करते हुए न मिलें। इसके साथ ही उन्होंने सड़क पर गन्दगी फैलाने वाले मैरिज लॉन संचालकों को भी नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सी का जायजा लेने हेतु निकली।
जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई शासन/प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता