जिलाधिकारी सी इंदुमती ने लेखपालों से हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस आने को कहा

 


      सुलतानपुर 26 दिसम्बर/हड़ताली लेखपालों द्वारा तिकोनिया पार्क पर दिये जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर पहंुचकर तथा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस आने को कहा।
       जिलाधिकारी ने कहा कि हड़ताल के कारण जनहित के कार्यों में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन पर शासन द्वारा पहले से ही रोक लगायी जा चुकी है। जिसका सभी शासकीय सेवकों को अनुपालन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सैद्धान्तिक रूप से अधिकतर लेखपालों द्वारा की जा रही मांगों को मान लिया गया है। शेष मांगों के लिये वह स्वयं जनपद स्तरीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री से भेंटकर लेखपालों की ओर से विचार रखेंगी, परन्तु इससे पूर्व लेखपालों को हड़ताल समाप्त कर कार्य पर वापस आना होगा। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने इसके लिये एक दिन का समय जिलाधिकारी से मांगा।  
                                                   इस अवसर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित लेखपाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Popular posts
मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई
डीएम व एसपी ने कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद व नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लाॅक डाउन व कानून व्यवस्था का लिया जायजा।*
Image
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह कोरोना के बचाव हेतु जनसेवा मे समर्पित *
Image
जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज कलेक्ट्रेट में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Image
नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम, राहत एवं चिकित्सा के साथ-साथ साफ-सफाई व सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान दिये जा रहें हैं-जिलाधिकारी
Image