12 लेखपाल  निलंबित  22 के विरूद्ध एफआईआर

 


19 लेखपाल हड़ताल से वापस शेष को नोटिस जारी


         सुलतानपुर 19 दिसम्बर/आदेशों की अवहेलना करने पर 12 लेखपाल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, 22 लेखपालों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करायी गयी है, 19 लेखपाल हड़ताल से वापस आये तथा शेष हड़ताली लेखपालों को नोटिस जारी की गयी।
         जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि जनपद के लेखपालों द्वारा 10 दिसम्बर से हड़ताल पर चले जाने के कारण आम नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। यह स्थित किसी भी दशा में औचित्यपूर्ण नहीं है। पूरे जनपद में धारा-144 लागू होने के बावजूद लेखपालों द्वारा हड़ताल, आम सभा व प्रदर्शन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही 13 दिसम्बर को अपर मुख्य सचिव राजस्व उ0प्र0 शासन द्वारा लेखपाल हड़ताल को निषिद्ध कर दिया गया है। 16 दिसम्बर को इस आशय की नोटिस लेखपालों को दी गयी थी कि हड़ताल वापस लेकर काम पर लौट आयें। आदेश की अवहेलना करने पर 12 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा 22 लेखपालों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करायी गयी है। वहीं 19 लेखपाल हड़ताल से वापस आ गये हैं, शेष लेखपालों के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया है। 


Popular posts
मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई
डीएम व एसपी ने कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद व नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लाॅक डाउन व कानून व्यवस्था का लिया जायजा।*
Image
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह कोरोना के बचाव हेतु जनसेवा मे समर्पित *
Image
जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज कलेक्ट्रेट में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Image
नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम, राहत एवं चिकित्सा के साथ-साथ साफ-सफाई व सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान दिये जा रहें हैं-जिलाधिकारी
Image