पुस्तकालय से मानव का सम्बन्ध सर्वहित की कामना का मूलाधार है- डाॅ0 ओ0एन0 चैबे पुस्तकालय से मानव का सम्बन्ध सर्वहित की कामना का मूलाधार है, ये बात कमला नेहरू भौतिक संस्थान एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के पुस्तकालय विभाग के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष श्री राजेश पाडेय द्वारा आयोजित बेस्ट यूजर आवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डाॅ0 ओ0एन0 चैबे पुस्ताकालय एवं सूचना अधिकारी, विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के द्वारा कही गयी।
लगातार वर्ष भर अपने परिश्रम और अध्यन कौशल के माध्यम से युवा विचार शैली के छात्र-छात्राओं को, जिन्होंने सर्वाधिक पुस्तकालय का उपयोग किया है, को बेस्ट यूजर अवार्ड से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान प्रचार्य डाॅ0 राधेश्याम सिंह ने सभी का अभिवादन किया। साहित्यभूषण कमल नयन पाण्डेय ने पुस्तकालय की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन आयूष चतुर्वेदी के द्वारा किया गया। जिला सूचनाधिकारी महेन्द्र कुमार ने सभी का स्वागत किया व आये हुए अतिथियों के आने को जनपद का सौभाग्य बताया कार्यक्रम दौरान पूर्व प्रचार्य डाॅ0 यशवंत सिंह, डाॅ0 सुशील सिंह, डाॅ0 संजय पाण्डेय, डाॅ0 प्रकाश चन्द्र तिवारी, डाॅ0 अनुपम, डाॅ0 वी0बी0 सिंह आदि मौजूद रहे।
पुस्तकालय से विभिन्न तरह की जानकारियां एक स्थान पर प्राप्त होती है