अमरोहा जिले मे मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे पुरोहित नहीं मिले तो इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा, वैदिक मंत्रोचारण के साथ करवाई शादी
अक्सर आपने पुलिस कर्मियों के कई रूप देखे होंगे, जिनमें उनकी नकारात्मक छवि भी सामने आती रही है। लेकिन जनपद के हसनपुर में चल रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोग उस समय चौंक गए, जब समय पर पुरोहित न मिलने पर थाना प्रभारी आर पी शर्मा स्वयं पुरोहित बन गए और वैदिक मंत्रोचारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें पुरोहित का कार्य आता है इसलिए ये बेहिचक कर दिया।
कम पड़ गए थे पुरोहित
यहां बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सुखदेव इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर 222 जोड़ों का विवाह कराने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भव्य पंडाल सजाया गया और 222 वेदियां अलग-अलग लगाई गई थीं।
बाबरी मस्जिद के बदले 5 एकड़ जमीन पर मुसलमानों के इस बड़े संगठन के फैसले से सरकार की बढ़ सकती है बेचैनी लोग कर रहे तारीफ
इस पर इतने ही पुरोहित होने चाहिए थे। पुरोहितों की संख्या कम पड़ने पर हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा स्वयं ही पुरोहित बन गए और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। यही नहीं इस दौरान उन्हें दक्षिणा स्वरूप 151 रुपये भी प्राप्त हुए। हर कोई इंस्पेक्टर की तारीफ़ करते नजर आया।